दुर्ग: बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद नदी में बहे 2 मासूम, तलाश जारी

Share Now

दुर्ग में एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं, जब शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो मासूम तेज बहाव की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, उरला से 7 से 8 बच्चे बर्थडे मनाने के लिए शिवनाथ नदी पहुंचे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में बह गए।

मौके पर मौजूद साथी बच्चों ने दोनों को बचाने और तलाशने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना देर शाम परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अंधेरा होने के कारण SDRF की टीम रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं कर सकी। अब शनिवार सुबह दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

फिलहाल पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और सभी की निगाहें सुबह शुरू होने वाले सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।


Share Now