CG: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला और 9 साल की बच्ची की मौत

Share Now

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक महिला और 9 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात जटगा चौकी क्षेत्र के रावा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान ग्राम बरीउमराव निवासी कुंती बाई (35 वर्ष) और मनीषा कुमारी (9 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव की रहने वाली थीं और एक बाइक सवार युवक के साथ चौथिया बारात (शादी के बाद की पारंपरिक रस्म) से वापस अपने घर लौट रही थीं।


Share Now