कुम्हारी में अफीम कारोबार का भंडाफोड़, 403 ग्राम अफीम व लाखों की नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार…

Share Now

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 403 ग्राम अफीम और लाखों रुपये की नगदी के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास एक व्यक्ति अफीम बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।


Share Now