रुंगटा कॉलेज हॉस्टल में दारू पार्टी! वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Share Now

भिलाई की बड़ी शिक्षण संस्था Rungta College of Engineering & Technology एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि कॉलेज हॉस्टल के अंदर खुलेआम शराब पार्टी चल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कथित रूप से नशे की हालत में कमरे में सोया दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य हॉस्टल के R2 रूम इंटरियर का है, जहां भारी मात्रा में बीयर पीने के बाद छात्र बेसुध पड़ा मिला।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कॉलेज हॉस्टल जैसी सुरक्षित जगह के अंदर शराब पहुंची कैसे? किस माध्यम से छात्रों तक बीयर और नशे का सामान पहुंच रहा है? अगर हॉस्टल में इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

कॉलेज प्रबंधन अक्सर दावा करता है कि संस्था देश के टॉप कॉलेजों में शामिल है। लेकिन अगर कैंपस के अंदर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, तो यह दावों पर भी सवाल उठाता है। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई के बजाय अगर नशे का माहौल बनेगा, तो छात्रों का भविष्य किस दिशा में जाएगा?

Screenshot

स्थानीय लोगों और अभिभावकों की मांग है कि प्रशासन तुरंत जांच करे। हॉस्टल की सघन तलाशी ली जाए, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो और यह पता लगाया जाए कि शराब कॉलेज परिसर तक कैसे पहुंच रही है। साथ ही कॉलेज प्रबंधन को भी छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर जवाब देना चाहिए।

अब देखना होगा कि Rungta College of Engineering & Technology प्रबंधन और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।


Share Now