शिवमहापुराण कथा में पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, बोले—ऐसे आयोजन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

Share Now

भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित श्री सावन शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का आयोजन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्रद्धालु शिवमहापुराण का श्रवण कर रहे हैं।

इसी दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ भी कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह से मुलाकात कर इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति, कथा और आध्यात्मिक ऊर्जा से श्रद्धालुओं के मन में नई शांति और सकारात्मकता का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

वहीं उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार इस तरह के आयोजन कराए जा रहे हैं, जिससे भिलाई और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है।

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।


Share Now