बिलासपुर में आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने को लेकर पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।

Share Now

मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार रात बाइक से जा रहे चार ग्रामीणों को कुछ लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत आवारा मवेशियों को जंगल में छोड़ने की बात को लेकर हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Share Now