
बताया जा रहा है कि गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल जवान की पहचान विजय जैना के रूप में बताई जा रही है। वह जिला बल का जवान है और पिछले कुछ महीनों से डीएसपी के गनमैन के रूप में तैनात था।

जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।