डॉ. मानसी गुलाटी को लोकसभा से मिला विशेष न्योता

Share Now

मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति की सदस्य, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, समाज सेविका एवं आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी जी को भारत के सर्वोच्च लोकतांत्रिक सदन लोकसभा में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण बिल के ऐतिहासिक अवसर की साक्षी बनने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

यह केवल डॉ. मानसी गुलाटी जी का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और समाज सेवा से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गर्व का क्षण है। उनके वर्षों के समर्पण, सेवा भावना और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों का यह बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

डॉ. मानसी गुलाटी जी ने हमेशा समाजहित, महिला स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है। आज उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलना दर्शाता है कि सेवा और समर्पण का मूल्य हमेशा पहचाना जाता है।

हम सभी उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।


Share Now