सिंप्लेक्स के मालिक केतन शाह पर गंभीर आरोप, जमीन सौदे में बड़ा खुलासा!”… सुपेला थाने में सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड के मालिककेतन शाह और संगीता केतन शाह के खिलाफधोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई।

Share Now

भिलाई में एक ऐसा मामला सामने आया है…
जिसने जमीन कारोबार, प्रभाव और सिस्टम…
तीनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

कहानी शुरू होती है जुनवानी की उस विवादित जमीन से…
जहां शिकायतकर्ता का आरोप है कि
एग्रीमेंट हुआ… भुगतान हुआ…
लेकिन रजिस्ट्री कभी नहीं हुई।

आरोप ये भी है कि
एक ही संपत्ति को लेकर बार-बार आर्थिक लेनदेन किया गया…
और जब शिकायतकर्ता न्याय की गुहार लगाता रहा…
तब कार्रवाई की जगह सिर्फ इंतजार मिलता रहा।

मामला इतना बढ़ गया कि
आखिरकार कोर्ट को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा।

कोर्ट के आदेश के बाद
सुपेला थाने में सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड के मालिक
केतन शाह और संगीता केतन शाह के खिलाफ
धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

शिकायतकर्ता का दावा है कि
इससे पहले भी इसी तरह के मामलों की शिकायतें सामने आती रही हैं।
यानी सवाल अब सिर्फ एक जमीन का नहीं…
बल्कि पूरे पैटर्न का उठ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल…
अगर मामला पहले से विवादों में था,
तो आखिर सौदे कैसे होते रहे?

और अगर शिकायतें लगातार मिल रही थीं…
तो कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हुई?

अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है…
क्योंकि इस केस में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Share Now