
भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर-6ए मार्केट स्थित मजार में रंगाई-पुताई के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, कलर को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर कटरनुमा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि, पुलिस आरोपी को फरार बता रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आरोपी अपने परिचितों और करीबी लोगों के संपर्क में बताया जा रहा है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी होने का दावा कर रही है।
